Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में फिर बारिश का अलर्ट; बर्फबारी के भी आसार

देहरादून, 5 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, […]

देहरादून, 5 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में 6 से 8 अक्टूबर तक बर्फबारी के आसार

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर के बीच प्रदेश के 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।

इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के दौरान करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

इन सात जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में तेज हवाओं, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।

  • चमोली
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर
  • अल्मोड़ा
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तरकाशी

इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

6 और 7 अक्टूबर को इन छह जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के छह जिलों में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

इनमें नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले शामिल हैं।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, जहां कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, वहीं प्रदेश के अधिकांश मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रह सकता है।

हालांकि, जिन क्षेत्रों में गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है, वहां लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

Also Read This

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने युवाओं से किया संवाद, नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts