पहाड़ो में बारिश बनी मुसीबत। कहीं सड़क बंद तो कहीं गिरे पेड़

बारिश बनी मुसीबत। कहीं सड़क बंद तो कहीं गिरे पेड़ रिपोर्ट- गिरीश चंदोला थराली। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से थराली में कर्णप्रयाग- ग्वालदम मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। देवाल तिराहे, नाशिक बाजार, सिमलसैंण, पेट्रोल पंप के समीप मोटर मार्ग पर मलवा आने से बंद है, तो […]

बारिश बनी मुसीबत। कहीं सड़क बंद तो कहीं गिरे पेड़

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से थराली में कर्णप्रयाग- ग्वालदम मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। देवाल तिराहे, नाशिक बाजार, सिमलसैंण, पेट्रोल पंप के समीप मोटर मार्ग पर मलवा आने से बंद है, तो वही थराली मुख्य बाजार नासिर बाजार के समीप पेड़ गिरने से निर्माणदायी संस्था बीआरओ का डंपर क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

आपको बता दें कि, इन दिनों कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क कटिंग से जगह-जगह चट्टानों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते मोटर मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। बीआरओ के द्वारा सड़क का मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता अमित तोमर का कहना है कि, देर रात हुई बारिश से मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गये थे सुबह 8 बजे मोटर मार्ग सुचारू कर दिया गया है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts