बड़ी खबर : राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी, कर्मचारियों की छुट्टियां भी कर दी रद्द

New year 2023: क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही पालतू हाथियों से गश्त शुरू कर दी। कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है। क्रिसमस और नए साल पर […]

New year 2023: क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही पालतू हाथियों से गश्त शुरू कर दी। कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है।

क्रिसमस और नए साल पर बड़ी संख्या में सैलानी राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने के लिए आते हैं। इसके अलावा राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास के रिजॉर्ट आदि में भी पर्यटक ठहरते हैं। 

इसका फायदा कई बार वन्य जीव तस्कर भी उठा लेते हैं। पर्यटकों की आड़ में जंगल में घुसकर शिकार करने की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।

इसके मद्देनजर राजाजी में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए हाथियों से गश्त शुरू करा दी गई। जिसमें पहले दिन मुंढाल और घासीराम सेक्शन में गश्त के लिए हाथियों व वन कर्मियों को रवाना किया गया। गश्त का पूरे माह का रूट भी तैयार कर लिया गया है। अलग-अलग टीमें राजाजी के विभिन्न जंगलों में गश्त पर जाएंगी।

क्रिसमस-डे और नए वर्ष पर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पालतू हाथियों से संवेदनशील क्षेत्रों की गश्त शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts