बड़ी खबर: राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज में वन विभाग का फ्लैग मार्च। सभी वन कर्मियों की 14 जनवरी तक छुट्टियां निरस्त

ऋषिकेश। मदन सिंह रावत वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नववर्ष एवं क्रिसमस के आगमन पर गोहरी रेंज के संवेदनशील क्षेत्र कुनाव चौड, गंगापुर तुन ब्लॉक बिदासनी क्षेत्र,लक्ष्मण झूला के स्टाफ एंव चीला रेंज वन कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया गया।  वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया है कि गोहरी रेंज राजाजी नेशनल पार्क […]

ऋषिकेश। मदन सिंह रावत वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नववर्ष एवं क्रिसमस के आगमन पर गोहरी रेंज के संवेदनशील क्षेत्र कुनाव चौड, गंगापुर तुन ब्लॉक बिदासनी क्षेत्र,लक्ष्मण झूला के स्टाफ एंव चीला रेंज वन कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। 

वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया है कि गोहरी रेंज राजाजी नेशनल पार्क का क्षेत्र है, जो कि अति संवेदनशील जंगल है। जानवरों की सुरक्षा और अवैध शिकार को रोकने के लिए रविवार सुबह क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया, साथ ही उन्होंने बताया कि नववर्ष व क्रिसमस के चलते राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पार्क में 24 घंटे निरंतर गश्त के आदेश जारी किए गए हैं। 14 जनवरी तक सभी वन कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं और 24 घंंटे वन कर्मी पार्क की सभी रेंज में नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने स्थानीय जनता से भी सहयोग की अपील करी है।

इस मौके पर रमेश दत्त कोठियाल उप वन क्षेत्राधिकारी, महेंद्र सिंह वन दरोगा, देव सिंह बिष्ट वन दरोगा, सूरजपाल वन दरोगा सहित अन्य वन कर्मी उपस्थित थे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts