राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने जाहिर की खुशी

रिपोर्ट:- हर्षमनी उनियाल राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारियों शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य हेतु पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा भिलंगना ने हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त कर ख़ुशी जाहिर की। भिलंगना शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष महावीर धनियाल के आवाहन पर शिक्षकों ने ब्लाक मुख्यालय घनसाली में एकत्र होकर सामूहिक […]

रिपोर्ट:- हर्षमनी उनियाल

राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारियों शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य हेतु पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा भिलंगना ने हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त कर ख़ुशी जाहिर की।

भिलंगना शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष महावीर धनियाल के आवाहन पर शिक्षकों ने ब्लाक मुख्यालय घनसाली में एकत्र होकर सामूहिक रूप से राजस्थान सरकार को धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।

भिलंगना शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष महावीर धनियाल

ने कहा कि विगत कई वर्षों से सम्पूर्ण भारत मे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक- कर्मचारी आंदोलित हैं।

ऐसे में राजस्थान सरकार के इस फैसले से अब एक आशा की किरण जाग उठी है।

उन्होंने उम्मीद जतायी  कि उत्तराखंड में नव नवेली सरकार बनते ही शीघ्र ही लंबित पड़ी मांग पुरानी पेंशन को बहाल  एक सकारात्मक निर्णय लेगी ।

आज इसी क्रम में  शिक्षकों ने ब्लाक मुख्यालय घनसाली में अपनी मांग शीघ्र पूरी होने के लिये देव भूमि के चारों पवित्र धाम के विश्व कल्याण कारी आराध्य देवों की प्रार्थना कर कामना की।

ताकि उत्तराखण्ड की नयी सरकार गठन के पश्चात पुरानी पेंशन योजना तत्काल लागू हो और ऐसी सद्बुद्धि ईश्वर सरकार को प्रदान करेगी।

इस सभा का संचालन  संघटन प्रवक्ता ह्रदय राम अंथवाल   ने किया।

इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उपेंद्र मैठाणी ने भी अपने विचार रखें।

 सघटन मंत्री मनमोहन नोटियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है, जिसे लागू किया जाना न्यायसंगत है।

पुरानी पेंशन बहाली की इस बड़ी मुहिम के लिए राजस्थान सरकार को धन्यवाद ज्ञापन के अवसर पर विकाशखण्ड खण्ड  भिलंगना के सूदूरवर्ती क्षेत्रों से अनेक शिक्षकों के साथ आम जन मानस ने भी अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर  शिक्षकों में  गजेंद्र प्रसाद जोशी, मयंक डोभाल , जयपाल रावत ,शिव देव शाह, सजीव कुमार, संदीप, सतीश थपलियाल,महावीर सिंह,लक्ष्मी मैठाणी,महावीर श्रीयाल,सुधीर कोहली,अजीत भारती,शुशील प्रिय गौतम शिवानी, सूरज , कला श्रीयाल ,सारिका शाह,निधि उनियाल, सुनीता रतूड़ी,अबला राही,रोशनी तिवाड़ी,रचना भट्ट, हेमलता खंडूडी, अनिता भूषण,रेखा शाह मंजू देवी,राजेन्द्र दत्त,कैलाश नोटियाल, अरबिंद सिंह ,गीता शाह,अजय गुसाईं,जयप्रकाश सेमवाल, कमलेश पांडे, रामभजजी, मेघ सिंह चौहान, अमित सजवाण,प्रदीप पोखरियाल, पुरषोत्तम सेमवाल ,परगेन्दू कंसवल,, केशव डंगवाल और असरूपी लाल आदि  शिक्षक उपस्थित रहे।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts