रामनगर में जंगली हाथी ने बस पर हमला कर शिक्षक को मौत के घाट उतारा

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के रामनगर में जंगली हाथी ने बस पर हमला कर शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया है। क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले और बाघ की घटनाओं ने भय पैदा कर दिया है।
नैनीताल जिले में रामनगर से गढ़वाल की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच.121 पर के.एम.ओ.यू.की बस संख्या यू.के.04 पी.ए.0429 रामनगर की तरफ आ रही थी। अचानक मार्ग में एक वयस्क हाथी आकर खड़ा हो गया । हाथी ने बस में नुकसान करने के बाद यात्री जगदीश चंद पाण्डे को जमीन पर पटक दिया। जगदीश नेवल गांव के इंटर कालेज में संस्कृत के प्रवक्तता हैं। हिंसक हुए हाथी ने जगदीश को पटकने के बाद बस के शीशे तोड़ दिए।

इस बीच बस में सवार दूसरे यात्रियों ने हाथी से दूर भागकर अपनी जान बचाई । सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई । जनाकारी के अनुसार इससे पहले भी इसी हाथी ने इसी मार्ग पर तीन वाहनों पर हमला बोलकर क्षतिग्रस्त कर दिया था । आज इस हाथी द्वारा दोहराई गई घटना पर बस में सवार यात्रियों ने बमुष्किल भागकर अपनी जान बचाई । इसी भागा दौड़ी में शिक्षक हाथी के कब्जे में आ गया जिसे हाथी ने पटककर मार डाला । घटना के दौरान जगदीश, रामनगर में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts