नशे में धुत युवकों का तांडव: कैंची धाम के पास होम स्टे संचालक से मारपीट। 3 वाहनों को मारी टक्कर

नैनीताल:कमल जगाती  विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के समीप देर रात नशे में धुत युवकों ने हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। होम स्टे संचालक के साथ मारपीट करने के बाद स्कॉर्पियो कार से भाग रहे युवकों ने रास्ते में तीन वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीछा कर सभी […]

नैनीताल:कमल जगाती 

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के समीप देर रात नशे में धुत युवकों ने हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। होम स्टे संचालक के साथ मारपीट करने के बाद स्कॉर्पियो कार से भाग रहे युवकों ने रास्ते में तीन वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला घायल हो गई।

पुलिस ने पीछा कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया और मेडिकल परीक्षण के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

होम स्टे में विवाद के बाद शुरू हुआ बवाल

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (UP32 AR 0095) में सवार युवक देर रात कैंची धाम क्षेत्र पहुंचे थे। यहां किसी बात को लेकर उनका एक होम स्टे संचालक से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने संचालक के साथ मारपीट कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही कैंची धाम पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी युवक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए।

भागते समय तीन वाहनों को मारी टक्कर

पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान भवाली की ओर भाग रहे युवकों ने तीन अलग-अलग वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कार में सवार महिला घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे और उनकी हरकतों से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

बिजली के पोल से टकराई स्कॉर्पियो

भागने के दौरान आरोपियों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कैंची धाम पुलिस चौकी पहुंचाया।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक शराब के नशे में थे।

कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि सभी आरोपियों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी सीज कर दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। होम स्टे संचालक से मारपीट, सड़क दुर्घटना और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हादसे में घायल महिला की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts