बिग न्यूज: ₹2000 रुपए के नोट को लेकर RBI का अपडेट। जानिए कितने हुए जमा,कितने जनता ने रोके!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ₹2000 रुपए के नोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।₹2000 के नोट बंद होने के बाद भी हजारों करोड़ रुपए लोगों ने बैंक में जमा नहीं किए हैं। RBI का कहना है कि 2,000 रुपये के नोट लगभग 97.26 प्रतिशत नोट बैंको में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 […]

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ₹2000 रुपए के नोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।₹2000 के नोट बंद होने के बाद भी हजारों करोड़ रुपए लोगों ने बैंक में जमा नहीं किए हैं।

RBI का कहना है कि 2,000 रुपये के नोट लगभग 97.26 प्रतिशत नोट बैंको में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 करोड़ रुपये अब भी जनता के पास मौजूद हैं।

RBI ने 19 मई को 2,000 रुपये के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।इन नोट को बदलने या बैंक खातों में जमा कराने की समय सीमा पहले 30 सितंबर थी। बाद में यह समयसीमा सात अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।बैंक शाखाओं में डिपॉजिट और एक्‍सचेंज दोनों सेवाएं सात अक्टूबर को बंद कर दी गई थीं।

RBI की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर चलन में रहे 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था,जबकि 30 नवंबर 2023 को यह घटकर 9,760 करोड़ रुपये रह गया।

RBI के मुताबिक, इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2,000 रुपये के कुल नोट में से 97.26 प्रतिशत से अधिक अब वापस आ चुके हैं। 

अब अगर ₹2000 के नोट जमा करने चाहे तो कहां कर सकते है!

लोग देश भर में RBI के 19 कार्यालयों में 2,000 रुपये के बैंक नोट जमा करा सकते हैं या उन्हें बदल सकते हैं।

लोग अपने 2,000 रुपये के नोट सीधे अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए उन्हें बीमाकृत डाक के जरिए रिजर्व बैंक के निर्दिष्ट क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं।

बैंक शाखाओं में डिपॉजिट और एक्‍सचेंज दोनों सेवाएं सात अक्टूबर को बंद करने के बाद आठ अक्टूबर से लोगों को आरबीआई के 19 कार्यालयों में नोट बदलने और जमा करने का विकल्‍प दिया भी गया था। 

RBI के यह 19 कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।

न्हें भी पढ़े:

 

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts