RO, ARO और Computer Assistant के 43 पदों पर भर्ती। 1.5 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

Allahabad High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन कर चुके हैं और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

Allahabad High Court Recruitment 2026
Allahabad High Court

किन पदों पर होगी भर्ती?

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपदों की संख्या
समीक्षा अधिकारी (RO)138
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)380
कंप्यूटर असिस्टेंट25
कुल पद543

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
  • परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी

शैक्षणिक योग्यता

  • Review Officer (RO) के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • Assistant Review Officer (ARO) के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा अथवा NIELIT/DOEACC का O Level अथवा CCC प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
  • Computer Assistant के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर संचालन का ज्ञान,डेटा एंट्री और वर्ड प्रोसेसिंग का अनुभव,अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होना अनिवार्य है।

RO ARO Vacancy 2026

आयु सीमा

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु:

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 35 वर्ष

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
  2. मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  3. टाइपिंग/स्किल टेस्ट
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  5. फाइनल मेरिट

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • Review Officer (RO) को ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रतिमाह
  • Assistant Review Officer (ARO) को ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह
  • Computer Assistant को ₹26,600 से ₹81,100 प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें:

👉 Gold-Silver Price: धड़ाम हुए सोना-चांदी के दाम। जानिए आज के रेट
👉उत्तराखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न: देहरादून में सुबह से झमाझम बारिश, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
👉 आखिरी मौका! 12,256 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन जल्द होंगे बंद, ग्रेजुएट्स तुरंत भरें फॉर्म

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts