वीडियो: लाल और सफेद झंडों को देखकर मदद पहुंचा रही पुलिस

हरिद्वार/कुमार दुष्यंत हरिद्वार में हरकीपैडी पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ साथ मानवता का निर्वहन भी कर रही है।चौकी पुलिस जहां यात्रियों की मददगार बनी हुई है,वहीं आमलोगों की भी संकट की इस घडी में यथासंभव मदद करने में जुटी हुई है।चौकी पुलिस द्वारा सबसे पहले अपने क्षेत्र में गोल घेरे बनवाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन […]

हरिद्वार/कुमार दुष्यंत

हरिद्वार में हरकीपैडी पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ साथ मानवता का निर्वहन भी कर रही है।चौकी पुलिस जहां यात्रियों की मददगार बनी हुई है,वहीं आमलोगों की भी संकट की इस घडी में यथासंभव मदद करने में जुटी हुई है।चौकी पुलिस द्वारा सबसे पहले अपने क्षेत्र में गोल घेरे बनवाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।फिर यात्रियों व गरीबों को भोजन की शुरुआत की गई।फिर लंगूरों, बंदरों, गायों सहित लावारिस व भूखे घूम रहे जानवरों के भोजन की व्यवस्था भी चौकी पुलिस ने कराई।

https://youtu.be/r_62BYIHBn4

आज से हरकीपैडी चौकी पुलिस ने अक्षम व बुजुर्ग लोगों तक राशन पहुंचाने की एक नयी शुरुआत की है।चौकी ईंचार्ज अरविंद रतूडी ने बताया की ऐसे लोग जो राशन के लिए नहीं जा सकते हैं वह हरकीपैडी पुलिस को फोन करें।पुलिस उनके घर राशन पहुंचाने का काम करेगी।यदि फोन नहीं है तो ऐसे लोग अपने घरों के बाहर लाल कपडा झंडा नुमा फहरा दें।जिससे पुलिस उनतक पहुंचकर हरसंभव मदद करेगी।

सिर्फ इतना ही नहीं यदि लोगों के पास आवश्यकता से अधिक या अवशेष खाद्य पदार्थ या सामग्री होगी तो पुलिस उसे भी घरों से लेकर जरूरत मंद लोगों या भूखे लावारिस पशुओं को उससे भोजन कराएगी।इसके लिए लोगों को सफेद रंग का कपडा या झंडा घर के बाहर दिखाना होगा।हरकीपैडी चौकी के इन प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts