आवासीय मकान पर गिरे पेड़,गौशाला को भी पहुंचा आंशिक नुकसान

स्थान / थराली रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली के नजदीक प्राणमती गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक ही तीन चीड़ के पेड़ों के गिरने के कारण एक आवासीय मकान के साथ ही एक गौशाला को आंशिक नुकसान पहुंचा है।  बताया जा रहा है कि, जिस वक्त पेड़ टूट कर मकान एवं गौशाला में गिरा,उस समय […]

स्थान / थराली
रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली के नजदीक प्राणमती गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक ही तीन चीड़ के पेड़ों के गिरने के कारण एक आवासीय मकान के साथ ही एक गौशाला को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

 बताया जा रहा है कि, जिस वक्त पेड़ टूट कर मकान एवं गौशाला में गिरा,उस समय घरों में कोई भी मौजूद नहीं था|  जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

   मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक प्राणमति गांव के पीछे से तीन पेड़ हवा के कारण टूट गए। इनमें से एक पेड़ टूट कर बंशीधर पुरोहित की आवासीय मकान में जा घुसा | जबकि एक पेड़ ने पास में बने गौशाला को खासी क्षति पहुंचाई। 

सूचना मिलते ही थराली के तहसीलदार रवि शाह एवं मध्य पिंडर रेंज थराली के वन बीट अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने की बात कही। उधर ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क पर भी दो चीड़ के पेड़ों के गिरने के कारण सड़क यातायात के लिए बंद पड़ी हुई है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts