गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल! कुलसचिव से मारपीट, जमीन पर गिराकर पीटा

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब कुलपति कार्यालय के बाहर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने कुलसचिव को जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने […]

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब कुलपति कार्यालय के बाहर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने कुलसचिव को जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा मौके पर पहुंचीं। वह घायल कुलसचिव को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं, जहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरी ओर, कर्मचारी यूनियन से जुड़े लोग भी मेडिकल कराने के लिए पहुंचे।

15 दिनों से चल रहा था कर्मचारियों का आंदोलन

जानकारी के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। इसके बाद शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए थे।

करीब 15 दिनों से चल रहा आंदोलन शुक्रवार रात आपसी समझौते के बाद समाप्त हुआ था। हालांकि, शनिवार सुबह एक बार फिर कर्मचारियों और कुलसचिव के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया और मारपीट की घटना सामने आई।

कुलपति बोलीं- CCTV कैमरों की होगी जांच

कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने कुलसचिव के साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थीं। विश्वविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल घायल कुलसचिव को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल विश्वविद्यालय में हुए इस विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।

Also Read This

बड़ी खबर: BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल । कहीं गुणवत्ता पर सवाल, कहीं ठेका निरस्त

BRIDCUL के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल कहीं पुल का स्पान 36 से 42 और फिर 60 मीटर हुआ, कहीं धीमी प्रगति पर...

बड़ी खबर: जांच के घेरे में सौर स्वरोजगार योजना की 81 परियोजनाएं

मोरी, पुरोला और नौगांव में 67 प्लांट स्थापित; सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों के लाभ की शिकायतों पर 2025 में हुई थी जांच—रिपोर्ट...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts