रेखा आर्य की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने की बात भी सामने आई थी।
उत्तराखंड और यूपी में पुलिस कर रही थी तलाश
बताया जा रहा है कि गिरधारी लाल साहू की तलाश में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। अब सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें झाँसी से हिरासत में लिया है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी की परिस्थितियों और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
बताया जा रहा है कि एसआईटी आज दोपहर करीब एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। इस दौरान गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी, पुलिस की कार्रवाई और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आने की संभावना है।
फिलहाल सभी की निगाहें एसआईटी की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही गिरफ्तारी और मामले से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।






