बड़ी खबर:भीषण गर्मी से मिलेगी राहत। कल से बदलेगा मौसम,भारी बारिश की चेतावनी 

देहरादून।रिपोर्ट-नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने राज्य के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल […]

देहरादून।रिपोर्ट-नीरज उत्तराखंडी 

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने राज्य के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 28 मई 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

29 मई को और ज्यादा सक्रिय होगा मौसम

मौसम विभाग ने 29 मई को मौसम के और अधिक सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस दिन उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हो सकती है। खासतौर पर उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट

राज्यभर में 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने लोगों को आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Also Read This

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...

थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी । मुफ्त एयर सेवा नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान

एयर मशीन होने के बावजूद नियमित उपयोग नहीं कराने का आरोप, सीसीटीवी व्यवस्था पर भी उठे सवालथराली (चमोली)।गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली स्थित...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts