ब्रेकिंग: नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर सहित पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर सहित पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। नैनीताल में छह लोग कोरोना पॉजिटिव आने से सनसनी मच गई है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस केएस धामी ने बताया कि, पॉजिटिव पाए गए सभी लोग बाहर से आए थे, जो सीधे अस्पताल के बाद क्वारंटाइन सेंटर […]

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर सहित पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। नैनीताल में छह लोग कोरोना पॉजिटिव आने से सनसनी मच गई है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस केएस धामी ने बताया कि, पॉजिटिव पाए गए सभी लोग बाहर से आए थे, जो सीधे अस्पताल के बाद क्वारंटाइन सेंटर भेजे गए थे। आज पॉजिटिव आने के बाद सभी को कोविड एम्ब्युलेंस से उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

पॉजिटिव लोगों में बीडी पांडे अस्पताल की इमरजेंसी सर्विस का एक डॉक्टर भी मौजूद है। डॉक्टर पिछले सात दिनों से अवकाश में थे, जिन्होंने रैंडम कोरोना टैस्ट करवाया। जिसके बाद उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव में एक मैडिकल की छात्रा भी है जो यूक्रेन से लौटी थी। सभी लोग नोएडा, दिल्ली, स्वार आदि से छह जुलाई को आए थे। डॉ धामी ने बताया कि, इन सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों का संपर्क शहर में किसी से भी नहीं हुआ है।

Also Read This

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने युवाओं से किया संवाद, नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

Related Posts