हाईकोर्ट ब्रेकिंग: चाइल्ड केयर सेंटरों में बच्चों-दिव्यांगों के उत्पीड़न पर मांगी रिपोर्ट। जानिए मामला

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में राज्य में संचालित सरकारी और गैर सरकारी चाइल्ड केयर संस्थानों और बाल निकेतन केंद्रों में बच्चों, दिव्यांगजनों के उत्पीड़न के खिलाफ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की शिकायत का स्वतः संज्ञान संबंधी याचिका में सुनवाई हुई। खण्डपीठ ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के पैरा लीगल कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में राज्य में संचालित सरकारी और गैर सरकारी चाइल्ड केयर संस्थानों और बाल निकेतन केंद्रों में बच्चों, दिव्यांगजनों के उत्पीड़न के खिलाफ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की शिकायत का स्वतः संज्ञान संबंधी याचिका में सुनवाई हुई।

खण्डपीठ ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के पैरा लीगल कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट को याचिकाकर्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि इसमें याचिकाकर्ता अपने सुझाव दे सके।

मामले के अनुसार, पूर्व में गौलापार के नैब केंद्र में दिव्यांग बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न व अन्य शिकायतों के आधार पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मामले की शिकायत हाईकोर्ट में की थी। जांच में बाल निकेतनों, चाइल्ड केअर सेंटरों, दिव्यांग केंद्रों का संचालन तय मानकों के अनुसार न होने की पुष्टि हुई थी।

याचिका में दिव्यांग जनों की जरूरत के मुताबिक काउंसलर नियुक्त करने सहित केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करने की मांग की गई है।

याचिका की सुनवाई के बाद न्यायालय ने राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत पैरा लीगल कार्यकर्ताओं से चाइल्ड केयर सेंटरों का दौरा कराएं और इन केंद्रों की रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में पेश करें।

Also Read This

बड़ी खबर: अचानक स्कूल पहुंचे एडीएम । दो शिक्षक मिले नदारद, नोटिस जारी

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बुधवार को दोणी स्थित राजकीय हाई स्कूल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

Gold Silver Price: सोना-चांदी के आज फिर लुढ़के दाम, जानिए ताज़ा अपडेट 

नई दिल्ली: घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को कारोबार के दौरान सोना-चांदी समेत कई प्रमुख मेटल्स में कमजोरी देखने को मिली।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts