रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले ने अपने 2 जिलों का जिलाध्यक्ष घोषित किया

देहरादून:रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले   की ओर से  आज देहरादून स्थित एक  होटल में  बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक  की अध्यक्षता पार्टी के उत्तराखंड अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने की।  सेठ पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि शासन प्रशासन के […]

देहरादून:रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले   की ओर से  आज देहरादून स्थित एक  होटल में  बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक  की अध्यक्षता पार्टी के उत्तराखंड अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने की।  सेठ पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि शासन प्रशासन के पास कोई भी  स्पष्ट रणनीति नहीं है एवं  वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली प्रश्न के घेरे में है।  वर्तमान सरकार से युवा काफी नाराज हैं एवं जो हथकंडे इन्होंने   नौकरी पाने में  बैक डोर से एंट्री ली है एवं परीक्षार्थियों के  प्रश्न पत्र लिक कर पैसे वालों और बाहुबलियों को नौकरी देने के प्रयास की है यह बहुत ही निंदनीय है एवं इस हरकत से समाज में  जीतने भी युवा हैं वह काफी नाराज चल रहे हैं! यह सभी स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है कि अब हम सभी लोगों को  आर पार की लड़ाई लड़नी चाहिए एवं ऐसे सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकने चाहिए जो हमारे समाज  को दीमक की तरह अंदर से काट रहा है।

इस बैठक में रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले   के टिहरी जिला  के लिए विनोद सिंह भंडारी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया वहीं हरीश पटवाल को रुद्रप्रयाग का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

बैठक में  पार्टी की ओर से देवेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अंकित कुमार ज़िला अध्यक्ष हरिद्वार, राजू सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, टिकूँ राजा प्रचार मंत्री, युवा पदेश सचिव सन्दीप कुमार   एवं  जोनी कुमार   मौजूद रहे।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts