बड़ी खबर: सेवानिवृत्त अपर सचिव ने की आत्महत्या । जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। गोपन विभाग से सेवानिवृत्त अपर सचिव ओंकार सिंह (61 वर्ष) ने मंगलवार को अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और […]

देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। गोपन विभाग से सेवानिवृत्त अपर सचिव ओंकार सिंह (61 वर्ष) ने मंगलवार को अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

पत्नी बाजार गई थीं, पड़ोसी ने देखा फंदे पर लटका शव

पुलिस के अनुसार, 61 वर्षीय ओंकार सिंह ओल्ड नेहरू कॉलोनी स्थित अपने आवास में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार शाम उनकी पत्नी सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई हुई थीं।

इसी दौरान एक पड़ोसी की नजर घर के अंदर पड़ी तो उन्होंने ओंकार सिंह को सीढ़ियों की रेलिंग से चादर के फंदे के सहारे लटका हुआ देखा। पड़ोसी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत नीचे उतारकर बल्लूपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसी वर्ष हुए थे सेवानिवृत्त, लंबे समय से थे अस्वस्थ

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओंकार सिंह इसी वर्ष गोपन विभाग से अपर सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts