बड़ी खबर: देर रात देहरादून से लौटे निहंग। जानिए पूरा घटनाक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में निहंगों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार रात पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। देर रात देहरादून पहुंचे निहंग जत्थे ने पुलिस और प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता के बाद वापस लौटने पर सहमति जताई। रात करीब 2:30 बजे जत्था दो जिप्सियों से पांवटा साहिब की ओर […]

देहरादून। उत्तराखंड में निहंगों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार रात पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। देर रात देहरादून पहुंचे निहंग जत्थे ने पुलिस और प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता के बाद वापस लौटने पर सहमति जताई। रात करीब 2:30 बजे जत्था दो जिप्सियों से पांवटा साहिब की ओर रवाना हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की टीमें उन्हें उत्तराखंड-हिमाचल सीमा तक छोड़ने के लिए साथ गईं।

पुलिस और निहंग जत्थे के बीच चली लंबी वार्ता

जानकारी के अनुसार, निहंग जत्था पुलिस की निगरानी से बचते हुए अलग-अलग मार्गों से देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कई घंटों तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली, जिसके बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया और जत्था वापस लौट गया।

रातभर हाई अलर्ट पर रहा देहरादून

निहंग जत्थे के उत्तराखंड में प्रवेश की सूचना मिलते ही देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल देर रात तक स्वयं स्थिति की निगरानी करते रहे।

शहर में पीएसी सहित विभिन्न थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए रही।

कर्णप्रयाग विवाद के बाद बढ़ा था तनाव

पूरा मामला 16 जून को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे।

इसके बाद कुछ निहंगों ने रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब में विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस, प्रशासन और पंजाब से आए प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई थी।

हिमाचल बॉर्डर पर दिनभर रही सख्त निगरानी

गुरुवार को निहंग जत्थे द्वारा उत्तराखंड कूच की घोषणा के बाद विकासनगर के कुल्हाल बॉर्डर सहित हिमाचल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई थी।

एसडीएम, तहसीलदार, एसपी देहात, पुलिस बल, पैरामिलिट्री और खुफिया एजेंसियां पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहीं। सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की सघन जांच भी की गई।

हेमकुंड साहिब जाने की जताई थी इच्छा

सूत्रों के अनुसार,पांवटा साहिब में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के दौरान निहंगों ने कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों को पंजाब भेजने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने हेमकुंड साहिब जाने की इच्छा भी जताई थी।

हालांकि देर रात हुई बातचीत के बाद मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया और जत्था वापस लौट गया।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य

पुलिस प्रशासन के अनुसार देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

Also Read This

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts