प्रेस के माध्यम से युवा गायक अंकित चखवांन के प्रसिद्ध गीत रीति रिवाज का वीडियो विमोचन l मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नेगी

राजधानी देहरादून के प्रेस क्लब में एक प्रेस सभा अयोजित की गई, जिसमें गढ़रत्न श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी के द्वारा उत्तराखंड के युवा गायक अंकित चखवांन के प्रसिद्ध गीत *रीति रिवाज* का वीडियो विमोचन किया गयाl मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे गढ़रत्न श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी ने अंकित चखवांन व् उनकी पूरी […]

राजधानी देहरादून के प्रेस क्लब में एक प्रेस सभा अयोजित की गई, जिसमें गढ़रत्न श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी के द्वारा उत्तराखंड के युवा गायक अंकित चखवांन के प्रसिद्ध गीत *रीति रिवाज* का वीडियो विमोचन किया गयाl

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे गढ़रत्न श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी ने अंकित चखवांन व् उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना कीl

साथ ही कार्यकर्म में अति वशिष्ठ अतिथि के तौर पर जय कृष्ण गॉड व् वशिष्ठ अतिथि के तौर पर  नरेंद्र रौथाण, अमित बी कपूर उपस्थित रहेl 

इस गीत की खास बात है कि यह गीत पहाड़ की छोटी-छोटी घटनाओं पर को आधार बनाकर लिखा गया है व पारंपरिक  तीज त्योहारों पर होनी वाले आकर्षण पर बनाया गया है।

इस रीति रिवाज गीत के वीडियो में अभिनय किया है अजय सोलंकी व् रविता शाह ने इस गीत में संगीत दिया है संजय राणा ने,गीत का छायांकन किया है विजय नौटियाल व राधे नौटियाल ने, प्रोड्यूसर हैं, मुरारी गौड़ व् उज्जवल गौड़ इस गीत को पहाड़ी म्यूजिक जंक्शन के बैनर तले लांच किया गया है।

इस अवसर पर मनोज सागर, बबली उनियाल सकलानी, , कुलदीप जसवान, इत्यादि कई जाने-माने कलाकार, गीतकार व संगीतकार शामिल रहे l

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts