सड़क निर्माणदायी संस्था बीआरओ ने मनाया 61 वां स्थापना दिवस!

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली रक्षा मंत्रालय के तहत प्रमुख सड़क निर्माणदायी संस्था बीआरओ के अधिकारियों और जवानों ने ग्वालदम के समीप अपने कैम्प में बीआरओ का 61 वां स्थापना दिवस मनाया।   कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुरूप बीआरओ के अधिकारियों, कर्मचारियों ने सादे समारोह में ही बीआरओ के स्थापना दिवस […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली

रक्षा मंत्रालय के तहत प्रमुख सड़क निर्माणदायी संस्था बीआरओ के अधिकारियों और जवानों ने ग्वालदम के समीप अपने कैम्प में बीआरओ का 61 वां स्थापना दिवस मनाया।  

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुरूप बीआरओ के अधिकारियों, कर्मचारियों ने सादे समारोह में ही बीआरओ के स्थापना दिवस को मनाते हुए, बीआरओ के कार्यो और सड़क सुरक्षा के साथ ही सड़को के रख रखाव पर चर्चा की । 

बताते चले कि, बीआरओ की स्थापना 7 मई 1960 को की गई थी|  जिसका उद्देश्य भारत की सीमाओं को सुरक्षित करना और भारत के उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों के दूरदराज क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास करना है ।

यहां बीआरओ के जवानों को सम्बोधित करते हुए कैप्टन चेतन  ने कहा कि, बीआरओ द्वारा वर्तमान में देशभर में 75 से अधिक सड़को पर कार्य किया जा रहा है और 53000 किलोमीटर से ज्यादा सड़क बीआरओ द्वारा बनाई गई है।  इन सड़कों यातायात की सुगमता, सड़को के रख रखाव के साथ ही सड़क सुरक्षा मानकों का भी पूरा पूरा ध्यान बीआरओ द्वारा रखा गया है ।

इस अवसर पर एस . के पटेल , जीबी शर्मा ,  डीपी सिंह , रिया जुयाल ,मोहन राम ,गोपाल सिंह , राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts