एक्सक्लूसिव: पर्यटक मंत्री की विधानसभा में करोड़ो की लगात से बन रही घटिया गुणवत्ता की सड़क

पर्यटक मंत्री की विधानसभा में करोड़ो की लगात से बन रही घटिया गुणवत्ता की सड़क – उपजिलाधिकारी संदीप कुमार एक्शन मोड में दिए जांच के आदेश। भ्रस्टाचार कदा भी बर्दाश्त नही होगा रिपोर्ट- अनुज नेगी पौड़ी। जीरो टॉलरेंस का ढोल पीटने वाली त्रिवेंद्र सरकार में करोड़ो की लगात से बन रही पीएमजीएसवाई सड़क भ्र्ष्टाचार की […]

पर्यटक मंत्री की विधानसभा में करोड़ो की लगात से बन रही घटिया गुणवत्ता की सड़क

– उपजिलाधिकारी संदीप कुमार एक्शन मोड में दिए जांच के आदेश। भ्रस्टाचार कदा भी बर्दाश्त नही होगा

रिपोर्ट- अनुज नेगी
पौड़ी। जीरो टॉलरेंस का ढोल पीटने वाली त्रिवेंद्र सरकार में करोड़ो की लगात से बन रही पीएमजीएसवाई सड़क भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। जनपद पौड़ी के तहसील सतपुली में पीएमजीएसवाई के तहत करोड़ो की लगात से बन रही सड़क सतपुली पोखड़ा मोटर मार्ग से उलखेत स्टेज 1 & 2 मोटर मार्ग पर घटिया निर्माण कार्य चल रहा है।

ग्रामीणो ने कही बार इस सड़क की गुणवत्ता की शिकायत अपने विधायक सतपाल महाराज व पूर्व उपजिलाधिकारी सतपुली को भी की। मगर विधायक व पूर्व उपजिलाधिकारी के कानों पर जूँ तक ना रेंगी। जिसके कारण ठेकेदार घटिया गुणवत्ता की सड़क बनाता चला गया।

वही जब तहसील सतपुली में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने कार्यभार संभाला तो ग्रामीणों ने तुरंत करोड़ो की लगात से बन रही घटिया सड़क की शिकायत उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को दी। जहां उपजिलाधिकारी ने करोड़ो की लागत से बन रही पीएमजीएसवाई की सड़क का निरीक्षण किया और तुरंत जांच टीम गठित की और ठेकेदार व पीएमजीएसवाई विभाग को तलब किया है।

वही जब इस मामले में पर्वतजन ने उपजिलाधिकारी संदीप कुमार से बात की तो उन्होंने कहा सड़क की गुणवत्ता काफी घटिया है। हमने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए है और ग्रामीणों को सड़क पीएमजीएसवाई की गुणवत्ता वाली सड़क दी जाएगी। साथ ही क्षेत्र में किसी तरह का भ्र्ष्टाचार कदा भी बर्दाश्त नही किया जाएगा और जल्द ही दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts