आज से महंगा हुआ उत्तराखण्ड रोडवेज़ का सफर, लंबी दूरी की बसों में सफर पडे़गा भारी

साधारण बसों में प्रति किमी 10 पैसे की होगी बढ़ोतरी अनुज नेगी देहरादून।उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर आज से महंगा हो गया है,उत्तराखंड परिवहन निगम ने किराये में वृद्धि का फैसला किया है। आज से उत्तर प्रदेश के सीमाक्षेत्र में रोडवेज की बसों में किराया वृद्धि लागू हो जायेगी। बता दें कि कल […]

साधारण बसों में प्रति किमी 10 पैसे की होगी बढ़ोतरी

अनुज नेगी
देहरादून।उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर आज से महंगा हो गया है,उत्तराखंड परिवहन निगम ने किराये में वृद्धि का फैसला किया है। आज से उत्तर प्रदेश के सीमाक्षेत्र में रोडवेज की बसों में किराया वृद्धि लागू हो जायेगी। बता दें कि कल से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ा दिया था,जिसके बाद उत्तराखंड परिवहन परिवहन निगम ने भी किराये में वृद्धि करने का निर्णय लिया। इसके तहत अब वाल्वो बस में प्रति किलोमीटर 23 पैसे और एसी बस में 21 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि होगी। वहीं, जनरथ की सेवा में 13 पैसे और साधारण बस सेवा में 10 पैसे प्रति किलोमीटर किराये में वृद्धि की गई है,इसको लेकर सभी टिकट मशीनें अपडेट कर दी गई हैं। किराये वृद्धि होने से लंबी दूरी की बसों में सफर कर रहे यात्रियों पर भार पडे़गा।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts