Uttarakhand News: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित। कहा – राजनीति समाधान की हो, न कि विभाजन की

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने एक भव्य समारोह में अपने समर्थित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मांगल गीतों के साथ हुआ। इस दौरान पिछली आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया। राजनीति में समाधान […]

देहरादून।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने एक भव्य समारोह में अपने समर्थित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मांगल गीतों के साथ हुआ। इस दौरान पिछली आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया।

राजनीति में समाधान की सोच जरूरी: शिवप्रसाद सेमवाल
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय है राजनीति को “समाधान की राजनीति” की दिशा में ले जाने का। उन्होंने कहा — “लोगों को जाति, धर्म, पहाड़-मैदान या कुमाऊं-गढ़वाल के नाम पर बांटने की बजाय, उनकी समस्याओं का समाधान कर राहत पहुंचाना ही सच्ची राजनीति है।”

जीतने वाले प्रतिनिधियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में पंचायत चुनावों में पार्टी समर्थित विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी मंच से सम्मानित किया गया जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया।

स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर
पार्टी के संरक्षक सुरेश चंद्र जुयाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आसपास की समस्याओं को देखने और उनके समाधान में आगे आए। उन्होंने कहा कि — “जहां स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं या अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, वहां जनता के साथ मिलकर आवाज उठानी होगी।”

सनातन मूल्यों पर आधारित है पार्टी की विचारधारा
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की विचारधारा सनातन सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि — “हमारी पार्टी में किसी भी तरह के भेदभाव की कोई जगह नहीं है। सभी धर्मों और वर्गों का समान सम्मान किया जाता है।”

कार्यक्रम में कई गणमान्य नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज डोबरियाल, सरवन कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पंत और योगेश ईष्टवाल ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, देहरादून महानगर अध्यक्ष शशि रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, बलबीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष नौटियाल, बी.पी. नौटियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts