सब्जी के ट्रक से पकड़े 12 मजदूर। चमोली से जा रहे थे रामनगर

गिरीश चंदोला

चमोली।  देशभर में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन है। 21 दिनों के इस लॉकडाउन में सरकार ने आवश्यक वस्तुओं को लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखा है। जो जहां है उसे वहीं रहने की अपील बार बार सरकार कर रही है।

सरकार ये अपील इसलिए बार बार कर रही है, ताकि अनावश्यक सड़कों पर घूमकर लोग संक्रमण की चपेट में न आ सके। सरकार लगातार भीड़ का हिस्सा न बनने को लेकर जनता से गुहार लगा रही है। अपील कर रही है, खाद्यान , मेडिकल की जरूरी सुविधाओं के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक की छूट भी दी गयी है।

खाद्यान आपूर्ति के लिए ट्रक चालकों के पास बनाकर आमजन को आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है, लेकिन ट्रक चालक चोरी छिपे सवारियां ढोकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने पर तुले हुए हैं। चंद पैसे लेकर लोगों को जनपद की सीमाएं पार करवा रहे हैं। चमोली के नारायणबगड़ विकासखण्ड में भी पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।

बृहस्पतिवार को दोपहर में पुलिस द्वारा परखाल तिराहा बैरियर पर ट्रक (आईसर) वाहन सँख्या Uk04CA-1608 की तलाशी ली गयी तो ट्रक में 12 मजदूर, जो तहसील नारायणबगड़ के आसपास गाँवों में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, ट्रक चालाक द्वारा राशन व सब्जी के ट्रक में जो ट्रक को माल खाली करके वापस रामनगर जा रहा था, में पीछे डाले के बराबर छुपाकर ले जाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने सभी मजदूरों से पूछताछ कर मजदूरों को ठेकेदारों के सपुर्द किया व वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष थराली सुभाष जखमोला ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध मु0अ0 सं0-8/20 धारा -188, 269, 270 भादवि
51 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय थराली के समक्ष उपस्थित करने की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार चालक रामनगर का ही रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि पुलिस द्वारा मजदूरों से की गई पूछताछ में पता चला है कि मजदूर दैनिक मजदूरी का काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान मजदूरी का काम भी बन्द होने की वजह से अपने घर ऊधमसिंहनगर को जाने की कोशिश कर रहे थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts