दुखद : सीएम ओएसडी की पत्नी का कोरोना से निधन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्य अधिकारी उर्बादत्त भट्ट की पत्नी का देहरादून के निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री उर्बादत्त भट्ट की पत्नी वर्षा गोनियाल कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती की गई थी। शिक्षा विभाग में लेक्चरर के पद पर तैनात उर्बादत्त भट्ट की पत्नी की प्रतिनियुक्ति संस्कृत शिक्षा उप निदेशक […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्य अधिकारी उर्बादत्त भट्ट की पत्नी का देहरादून के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

श्री उर्बादत्त भट्ट की पत्नी वर्षा गोनियाल कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती की गई थी।

शिक्षा विभाग में लेक्चरर के पद पर तैनात उर्बादत्त भट्ट की पत्नी की प्रतिनियुक्ति संस्कृत शिक्षा उप निदेशक के पद पर की गई थी और वर्तमान में वह संस्कृत शिक्षा में ही तैनात थी। श्री उर्बादत्त भट्ट की राजनीतिक सक्रियता के पीछे बड़ा कारण उनकी पत्नी का आर्थिक और मानसिक संबल था।

उर्बादत्त भट्ट की एक बिटिया भी है। बहरहाल श्री भट्ट की पत्नी के निधन के कारण उनका परिवार शोकाकुल है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस निधन पर गहरा दुख और संवेदना प्रकट की है। उर्बादत्त भट्ट और उनका परिवार भी अस्वस्थ चल रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : भाजपा ने राज्यसभा सीट पर दिनेश आर्य को बनाया प्रत्याशी

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

चंपावत, 4 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई।...

Related Posts