दुःखद : सड़क पर पलटी कार,चालक की मौत

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ ताजी सब्जी लेकर जा रही टाटा सूमो सड़क पर पलट गई जिससे 35 वर्षीय चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और हैल्पर घायल हो गया। तल्लीताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नैनीताल अस्पताल पहुंचाया । नैनीताल से 9 किलोमीटर दूर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड में नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ ताजी सब्जी लेकर जा रही टाटा सूमो सड़क पर पलट गई जिससे 35 वर्षीय चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और हैल्पर घायल हो गया। तल्लीताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नैनीताल अस्पताल पहुंचाया ।

नैनीताल से 9 किलोमीटर दूर बल्दियाखान में सवेरे 4:30बजे ताजी सब्जी लेकर जा रही टाटा सूमो संख्या यू.के.04 डी 8595 राष्ट्रीय राजमार्ग में पलट गई । रूसी गांव निवासी वाहन चालक सुंदर सिंह मेहरा और हैल्पर खजान सिंह गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी में बेचने जा रहे थे ।

वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर पलट गया और सब्जी सड़क पर चारों तरफ फैल गई । हादसे में चालक सुंदर मेहरा गाड़ी के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आ गई । इसके साथ कि हैल्पर खजान सिंह को भी हल्की चोटे आयी हैं ।

दोनों सवारों को तत्काल नैनीताल के बी.डी.पांडे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने चालक सुंदर को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने वाहन को सड़क से हटाकर मार्ग को ट्रैफिक के लिए खोला ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts