दुःखद : दुश्मनों से लोहा लेते उत्तराखंड का बेटा हुआ शहीद

बहुत ही दुःख की बात हैं कि,उत्तराखंड का बेटा दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया ।

पौड़ी जनपद में सतपुली के रहने वाले 23 वर्षीय मनदीप सिंह नेगी जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गये हैं। मनदीप 11वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे।

मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल के निवासी थे ।

11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts