फिल्म के सेट पर चली गोली, सैफ अली खान घायल

अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान शनिवार को गोली चलने के हादसे में ऐक्टर सैफ अली खान बच गए। उनकी अंगुली में हल्की चोट आई है। घटना मुंबई के पवई की है। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान एयरगन से एक मिसफायर हुआ, जो सैफ की हथेली में लगा। मौके पर मौजूद […]

अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान शनिवार को गोली चलने के हादसे में ऐक्टर सैफ अली खान बच गए। उनकी अंगुली में हल्की चोट आई है। घटना मुंबई के पवई की है। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान एयरगन से एक मिसफायर हुआ, जो सैफ की हथेली में लगा। मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि एक क्शन सीन की शूटिंग करते हुए यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सैफ की हथेली घायल हो गई।
सैफ के चोटिल हाथ से जब बहुत खून आने लगा तो उन्हें तुरंत अंधेरी स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां तत्काल भर्ती करके इलाज किया गया। बाद में स्थिति सुधरने पर डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इस हादसे से फिल्म की शूटिंग रुक गई लेकिन सभी ने सैफ को ज्यादा चोट ना लगने से राहत की सांस ली। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सैफ की चोट मामूली थी और इसमें खतरे जैसी कोई बात नहीं थी और ना ही सैट पर अफरा-फतरी जैसा कुछ हुआ।

Also Read This

शर्मनाक: मासूम बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में रैन बसेरे के पास परिवार के साथ रह रही एक मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का...

बड़ी खबर: RBI का बड़ा झटका,रेपो रेट बढ़ाया। महंगा होगा Loan,बढ़ेगी EMI

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट...

Related Posts