ब्रेकिंग: देवप्रयाग साकनीधार के पास कार खाई में गिरी, पांच की मौत, एक जख्मी

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर साकनीधार के पास वाहन दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सेंट्रो कार यूके13-8214 देहरादून से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। जब वह देवप्रयाग से करीब १५ किलोमीटर पहले साकनीधार के पास पहुंची, […]

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर साकनीधार के पास वाहन दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सेंट्रो कार यूके13-8214 देहरादून से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। जब वह देवप्रयाग से करीब १५ किलोमीटर पहले साकनीधार के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रोपवे बनाकर घायलों व मृतकों को किसी तरह रेस्क्यू किया। गंभीर रुप से जख्मी एक महिला को एम्स ऋषिकेश पहुुंचाया गया है। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। कार में दो पुरुष, तीन महिला और एक लड़की सवार थे।

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts