सल्ट उपचुनाव विजेता जीना ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

देहरादून :  देहरादून :  देहरादून :  सल्ट सीट के उपचुनाव में निर्वाचित विधायक महेश जीना को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पद एवं गोपनीयता की शपथ के दौरान  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कई मंत्री एवं विधायक मौजूद थे।प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर […]

देहरादून : 

देहरादून : 
सल्ट सीट के उपचुनाव में निर्वाचित विधायक महेश जीना को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पद एवं गोपनीयता की शपथ के दौरान  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कई मंत्री एवं विधायक मौजूद थे।प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महेश जीना को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधायक सुरेंद्र जीना के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराया गया था और इस सीट पर उनके ही भाई महेश जीना ने जीत हासिल की ।महेश जीना 2 मई को सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी से विधायक निर्वाचित हुए थे।

 महेश जीना को विधानसभा भवन में एक सादे कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में महेश जीना को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, शपथ ग्रहण करने के बाद महेश जीना सदन की कार्यवाही के लिए भी अधिकृत हो गए हैं।विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि, नवनिर्वाचित विधायक जनता के विश्वास पर खरा उतर कर क्षेत्र में अपने भाई स्व सुरेंद्र सिंह जीना के अनुरूप ही विकास कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि, स्व सुरेन्द्र सिंह जीना के अधूरे कार्यों और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के स्वप्न को साकार करने में महेश जीना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर विधायक महेश जीना ने कहा कि, जनता ने जो विश्वास उन पर दिखाया है एवं जो वादे क्षेत्र में उनके भाई द्वारा किए गए हैं उन्हें पूरा करने का वह भरपूर प्रयास करेंगे। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, विधायक दिलीप रावत, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, विधायक राजकुमार ठुकराल, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts