खाकी को सलाम : खाकी के कर्तव्य के साथ-साथ मानवता की मिसाल,खाकी को देख बूढ़ी मां को मिली आश

अनुज नेगी पौड़ी। उत्तराखंड मित्र पुलिस ने एक बार फिर मित्रता की मिसाल पेश की है। मित्र पुलिस की खाकी को देख  बूढ़ी मां को आश आई,जब बूढ़ी मां आपने जवान बेटे के शव लेकर बीच बाजार में मद्दत मांग रही थी। मामला जनपद के पौड़ी जनपद के सतपुली थाने का है,जब मित्र पुलिस ने […]

अनुज नेगी

पौड़ी।

उत्तराखंड मित्र पुलिस ने एक बार फिर मित्रता की मिसाल पेश की है। मित्र पुलिस की खाकी को देख  बूढ़ी मां को आश आई,जब बूढ़ी मां आपने जवान बेटे के शव लेकर बीच बाजार में मद्दत मांग रही थी।

मामला जनपद के पौड़ी जनपद के सतपुली थाने का है,जब मित्र पुलिस ने खाकी के कर्तव्य के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की है।

मामला कस्बा सतपुली थाना क्षेत्र का है जहां पर पैठाणी निवासी बिजली देवी ग्राम नलाई अपने 24 वर्षीय बेटे ज्ञान सिंह को किडनी की बीमारी से ग्रस्त होने के बाद डायलसिस करने के लिए बस से हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोली सेण ले जा रही थी । कस्बा सतपुली पहुंचते ही बिजली देवी के पुत्र ज्ञान सिंह की बस में ही मृत्यु हो गई । बेटे को बेसुध पड़ा देखा मां का रो रो कर बुरा हाल था।

ऐसे में मौके पर मौजूद ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल गजेंद्र और कुलदीप द्वारा बेटे के मृत शरीर को घर ले जाने के लिए मदद की गई साथ ही  थानाध्यक्ष  सतपुली संतोष पैथवाल द्वारा  असहाय महिला की मदद करने हेतु आगे आए और उनके मृत बेटे के शरीर को उसके पैतृक निवास पहुंचाने के लिए मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ जीप की व्यवस्था की गई। जिसके बाद असहाय महिला द्वारा सतपुली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts