ब्रेकिंग वीडियो : अनिल बलूनी अस्वस्थ।संबित पात्रा मित्रों संग मनाएंगे उनके गांव मे इगास

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा सहित उनके कुछ मित्र उनकी अनुपस्थिति में 8 नवंबर को उनके गांव जाकर ईगास त्यौहार मनाएंगे। सांसद बलूनी एक माह से अधिक समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उपचाररत हैं। देखिए वीडियो https://youtu.be/v9I1wSIzgLI   राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी राज्य की परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण […]

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा सहित उनके कुछ मित्र उनकी अनुपस्थिति में 8 नवंबर को उनके गांव जाकर ईगास त्यौहार मनाएंगे। सांसद बलूनी एक माह से अधिक समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उपचाररत हैं।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/v9I1wSIzgLI

 

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी राज्य की परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। ‘अपना वोट – अपने गांव’ अभियान के तहत उन्होंने पलायन के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों की सिमटती हुई विधानसभा सीटों पर चिंता जताते हुए उक्त अभियान चलाया था। इसी के तहत उन्होंने उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्व ‘ईगास’ या इकाशी बग्वाल को मनाने के लिए देश- विदेश में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों से अपने गांव में ईगास मनाने का अनुरोध किया था।

उन्होंने स्वयं भी अपने मूल गांव में ईगास मनाने की घोषणा की थी। सांसद बलूनी अस्वस्थता के कारण ईगास में भाग नहीं ले पायेंगे। उनके मित्र और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने आज एक वीडियो जारी कर कहा कि वे आगामी 8 नवंबर को ईगास मनाने हेतु सांसद अनिल बलूनी के मूलगांव नकोट, कंडवालस्यु, विकासखंड कोट, जनपद पौड़ी पहुंचेंगे और ईगास बग्वाल बनाएंगे।

डॉक्टर पात्रा ने कहा कि वे भी उत्तराखंड के अन्य प्रवासियों की तरह ईगास मनाने पहुंचेंगे और पलायन के कारण तेजी से विलुप्त होती लोक परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण हेतु इस अभियान के भागीदार बनेंगे और सांसद अनिल बलूनी के इस अभियान से जुड़ने हेतु राज्य के नौजवानों से भी अपील करेंगे।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts