उत्तराखंड सरकार के घोटालों और नाकामियों पर नजर रखेगी सर्वजन स्वराज पार्टी की शैडो केबिनेट

उत्तराखंड सरकार के घोटालों और नाकामियों पर नजर रखेगी सर्वजन स्वराज पार्टी की शैडो केबिनेट

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के मंत्रियों और विभागों के घोटाले और नाकामियों पर गहराई से नजर रखेगी सर्वजन स्वराज पार्टी की शैडो कैबिनेट। पार्टी मुजफ्फरनगर कांड और दूसरे आंदोलनों के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए भी कार्य करेगी। साथ ही उत्तराखंड के शहीदों को नमन करते हुए कुछ समाजसेवियों ने एकत्रित होकर सर्वजन स्वराज पार्टी का निर्माण किया। पार्टी अब प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी.के पाल ने बताया कि, उनकी पार्टी तीन माह में एक लाख लोगों को जोड़ने का काम करेगी। इसके अलावा पार्टी पांच माह में पांच लाख लोगों को जोड़ेगी।

उन्होंने बताया कि, पार्टी की सदस्यता जॉइन करने के लिए कई लोग तैयार हैं। कई संगठन और आंदोलनकारी निष्क्रिय बैठे हैं। जिनसे चर्चा की जाएगी। सर्वजन स्वराज पार्टी का गठन एक अगस्त को हुआ और इसका कार्यालय देहरादून में बनाया गया। महासचिव ने बताया कि पार्टी, शैडो कैबिनेट बनाएगी। ये सरकार के घोटाले या नाकामियों को उजागर करेगी।

साथ ही हर विभाग का एक-एक मंत्री बनेगा, जो उस क्षेत्र में विशेषज्ञ होगा। मंत्री अपने क्षेत्र में गहराई से अध्ययन करेंगे और सरकार के घोटाले व नाकामियों को सामने लाएगी। इन घोटालों को जनता के सामने रखा जाएगा और साथ में विपक्ष को भी दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि, राज्य आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाने पर भी विचार करेगी। पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए 70 विधानसभाओं में पार्टी चुनाव लड़ेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts