ब्रेकिंग : सतपाल,धनसिंह और बलूनी,भट्ट चर्चा मे।

कौन हो सकता है सीएम का चेहरा! सतपाल-धन सिंह की हो सकती है ताजपोशी? बलूनी-भट्ट  कोश्यारी दौड़ में आखिरी पायदान पर! देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जिस तरह से उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक में राजनीतिक हलचल तेज हो रखी है|  उससे कयासबाजी का दौर तेजी के साथ शुरू हो गया है|  […]

कौन हो सकता है सीएम का चेहरा!

सतपाल-धन सिंह की हो सकती है ताजपोशी? बलूनी-भट्ट  कोश्यारी दौड़ में आखिरी पायदान पर!

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जिस तरह से उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक में राजनीतिक हलचल तेज हो रखी है|  उससे कयासबाजी का दौर तेजी के साथ शुरू हो गया है|  और यह बहस चल रही है कि, अगर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को हटाया जाता है तो फिर मुख्यमंत्री का नया चेहरा कौन होगा| 

 इसको लेकर भी कयासबाजी का दौर चल रहा है। चर्चा यहां तक उठ रही हैं कि, अगर विधायकों ने सतपाल महाराज या धन सिंह रावत को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करने के लिए अपनी हामी भरी तो उनकी ताजपोशी हो सकती है? वहीं यह भी चर्चाएं हैं कि, मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आखिरी पायदान पर अनिल बलूनी व अजय भट्ट का नाम भी सामने आ रहा है तो वहीं  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शायद शामिल हो सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिरकार उत्तराखण्ड में चले आ रहे राजनीतिक संकट को लेकर भाजपा हाईकमान शाम को होने वाली बैठक में क्या फैसला लेता है?

उल्लेखनीय है कि जब से उत्तराखण्ड नैनीताल उच्च न्यायालय ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ रांची घूसकांड प्रकरण को लेकर सीबीआई जांच कराने के आदेश दिये थे और उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच को रोके जाने को लेकर याचिका दाखिल की थी|  जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री व दूसरे पक्ष को अपने काउंटर शपथ पत्र न्यायालय में दाखिल करने के आदेश दिये थे। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ दिल्ली सर्वोच्च न्यायालय में भ्रष्टाचार का मामला पहुंचने पर विपक्ष ने भाजपा को आढे हाथों ले रखा था और यही कारण है कि, भाजपा के दिग्गज नेता भी इस मामले को लेकर मंथन व चिंतन में थे। चार राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए सम्भवत: उत्तराखण्ड में नेतृत्व परिवर्तन की बयार की गूंज सुनाई दे रही है और इसमें मुख्यमंत्री के नये चेहरे के रूप में सतपाल महाराज व धन सिंह रावत का नाम तेजी से उभर रहा है?

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू...

हाईअलर्ट: मसूरी नगर पालिका और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी! खालिस्तान के नाम से आया ई-मेल

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद को ई-मेल के माध्यम से बम से...

Related Posts