कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 3 दिन के लिए बंद हुआ सतपुली बाजार

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 3 दिन के लिए बंद हुआ सतपुली बाजार सतपुली। नगर पंचायत में विगत 1 सप्ताह में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर नगर पंचायत सतपुली एवं व्यापार संघ के द्वारा 3 दिन के लिए बाजार बंद किया गया। जिसके तहत आज पहले दिन सभी व्यापारियों ने बाजार बंद […]

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 3 दिन के लिए बंद हुआ सतपुली बाजार

सतपुली। नगर पंचायत में विगत 1 सप्ताह में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर नगर पंचायत सतपुली एवं व्यापार संघ के द्वारा 3 दिन के लिए बाजार बंद किया गया। जिसके तहत आज पहले दिन सभी व्यापारियों ने बाजार बंद का समर्थन कर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। साथ ही नगर पंचायत के द्वारा बाजार बंदी के दौरान सेनीटाइज का छिड़काव कर पूरे बाजार भर में सेनेटाइज किया गया बाजार शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक बंद रहेगा।

आपको बताते दें कि, सतपुली थाने में शनिवार को एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया तथा रविवार को हंस हॉस्पिटल चमोली सेंड में तीन नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई। साथ ही सोमवार देर शाम को सतपुली निवासी के कोरोना पॉजिटिव आने से नगर पंचायत मुस्तैद नजर आई। जिसे देखते हुए नगर पंचायत द्वारा 3 दिन के लिए मार्केट बंद का आह्वान किया गया। जिसका समर्थन पूरी नगर पंचायत सतपुली व्यापार मंडल के द्वारा समर्थन दिया गया और इस दौरान पूरे नगर पंचायत सतपुली में नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइज का छिड़काव कर सतपुली में सफाई अभियान भी चलाया गया।

इसके बावजूद भी कुछ दुकानदार बाजार बन्द की धज्जियां उड़ाते नज़र आये। जिनमें होटल और कुछ बड़े दुकानदार शामिल थे।

Also Read This

बड़ी खबर: इस दिन आएगा CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट,जानें कैसे करें चेक!

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) में शामिल हुए लाखों छात्रों और...

सखी वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं,डीएम का बड़ा फैसला 

देहरादून, 23 जून 2026।नीरज उत्तराखंडी महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सखी वन...

Related Posts