ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी । इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति के लिए National Scholarship Portal (NSP) पर Fresh और Renewal आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर […]

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति के लिए National Scholarship Portal (NSP) पर Fresh और Renewal आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके तहत पात्र विद्यार्थी Fresh एवं Renewal आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के आवेदनों के ऑनलाइन सत्यापन की समय-सीमा भी 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

संस्थानों को सत्यापन के बाद आवेदन अग्रसारित करने के निर्देश

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्राचार्य, निदेशक एवं संस्थाध्यक्षों से कहा है कि पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन समय से पूर्ण कराए जाएं।

संस्थानों को विद्यार्थियों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों की जांच करने के बाद आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कर उन्हें जनपद स्तर पर अग्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा करें। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों से भी आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों के सत्यापन में आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी करने को कहा गया है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।

Also Read This

हादसा : सड़क पर पलटा अनियंत्रित मैक्स वाहन, महिला की मौत

विकासनगर, 3 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी जुड्डो से करीब 400 मीटर पहले शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन...

बड़ी खबर: अंतिम मतदाता सूची जारी।  जानिए कितने नाम कटे ,कितने नए नाम जुड़े?

Uttarakhand Voter List 2026: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज, 3 अक्टूबर 2026, अंतिम...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts