कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर स्कूल पर दर्ज हुआ मुकदमा

बागेश्वर: राजकुमार सिंह परिहार कोविड एसओपी के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल पर बड़ी कार्यवाही करते हुए कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल को नोटिस दे दिया । स्कूल के खुलने पर प्रतिबंध होने के बावजूद स्कूल को खोलकर प्रैक्टिकल करा रहे थे । सूचना मिलने पर पर जिला प्रशासन की टीम स्कूल पहुंची ।जिला […]

कोविड एसओपी के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल पर बड़ी कार्यवाही करते हुए कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल को नोटिस दे दिया ।

स्कूल के खुलने पर प्रतिबंध होने के बावजूद स्कूल को खोलकर प्रैक्टिकल करा रहे थे । सूचना मिलने पर पर जिला प्रशासन की टीम स्कूल पहुंची ।जिला प्रशासन टीम ने स्टाफ को लताड़ लगाई और जवाब तलब किया।

तहसीलदार नवाजिश खलीक ने बताया कि, सुबह करीब 8 बजे उनके पास सूचना आयी कि, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कथायबाड़ा मे बच्चों को स्कूल बुलाकर प्रैक्टिकल कराया जा रहा है।हमारे द्वारा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर स्कूल का निरीक्षण किया गया तो वहां करीब 15 से 20 बच्चो को बुलाया गया था। उनका इकोनॉमिक्स का प्रैक्टिकल हो रहा था जो कोविड एसओपी का उल्लंघन है।

जिस पर स्कूल व स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही की जा रही। वही सीओ विपिन पंत ने बताया कि, जो भी कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

कंट्रीवाइड स्कूल ने बच्चो को स्कूल बुलाकर साफ तौर पर कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन किया है। स्कूल पर आपदा अधिनियम 51 b व धारा 188 के तहत कार्यवाही की जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts