ब्रेकिंग: 14 फरवरी को इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

हल्द्वानी। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के चलते हल्द्वानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 14 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षा विभाग ने यह निर्णय समारोह की तैयारियों और ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने जानकारी दी […]

हल्द्वानी। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के चलते हल्द्वानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 14 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षा विभाग ने यह निर्णय समारोह की तैयारियों और ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने जानकारी दी कि समापन समारोह में कई महत्वपूर्ण अतिथि शामिल होंगे, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह के भी हल्द्वानी पहुंचने की संभावना है। इस वजह से समारोह की व्यवस्थाओं के लिए अधिकांश बसों का अधिग्रहण किया गया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 14 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन 28 जनवरी को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, जबकि समापन समारोह हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है। देहरादून और हल्द्वानी इस प्रतिष्ठित आयोजन के मुख्य केंद्र बने हुए हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts