बड़ी खबर : हरिद्वार में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए पूरी खबर

मौसम पूर्वानुमान एवं शीत लहर के ओरेंज अलर्ट के तहत जिलाधिकारी हरिद्वार ने जिले के स्कूलों में 28 एवं 29 दिसंबर को अवकाश घोषित किया। साथ ही समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिको को विद्यालय में समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहने के दिये आदेश। प्रतीक जैन प्रभारी जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, भारतीय […]

मौसम पूर्वानुमान एवं शीत लहर के ओरेंज अलर्ट के तहत जिलाधिकारी हरिद्वार ने जिले के स्कूलों में 28 एवं 29 दिसंबर को अवकाश घोषित किया। साथ ही समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिको को विद्यालय में समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहने के दिये आदेश।

प्रतीक जैन प्रभारी जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल/फैक्स संदेश दिनांक 27.12.2022 द्वारा जानकारी दी गयी है कि दिनांक 27 से 31 दिसम्बर, 2022 तक जारी मौसम पूर्वानुमान में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने तथा कुछ स्थानों में शीत दिवस से प्रचण्ड शीत दिवस की स्थिति रहने की सम्भावना के दृष्टिगत ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। 

लिहाजा शीतलहर के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 ( बुधवार व वृहस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में शीत व कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार के प्रस्ताव के क्रम में दिनांक 30 एवं 31 दिसम्बर, 2022 को विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 03ः30 बजे तक रहेगा तथा समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे ।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts