वीडियो: उप प्रधानी जीतने पर स्कूल में चल रही थी दारू पार्टी, वीडियो हो गया वायरल

जगदम्बा कोठारी उप प्रधान निर्वाचित होने की पार्टी विद्यालय में करना एक अध्यापक समेत नव निर्वाचित उप प्रधान को तब मंहगा पड़ गया, जब एक व्यक्ति ने छापा मारकर रंग में भंग कर दिया। यही नहीं पूरी पार्टी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। आज सुबह से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर […]

जगदम्बा कोठारी

उप प्रधान निर्वाचित होने की पार्टी विद्यालय में करना एक अध्यापक समेत नव निर्वाचित उप प्रधान को तब मंहगा पड़ गया, जब एक व्यक्ति ने छापा मारकर रंग में भंग कर दिया। यही नहीं पूरी पार्टी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।
आज सुबह से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शराब पीते हुए कुछ व्यक्तियों का एक युवक वीडियो बना रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सभी व्यक्ति विद्यालय के कमरे में बैठकर शराब पी रहे हैं, जो कि मानवीय तौर पर असामाजिक तो है ही, साथ ही कानूनन जुर्म भी है।
वीडियो में मोबाइल हाथ में पकड़े युवक शराब पीते हुए मुख्य अध्यापक मनोहर लाल जी का नाम पुकारते हुए उनसे विद्यालय में शराब पीने को लेकर सवाल जवाब करता है और साथ ही वीडियो भी बनाता है। जिसके बाद महफिल में हड़कंप मच जाता है।

https://youtu.be/rV4sqQeRA1A

दरअसल कल 26 फरवरी को प्रदेशभर में उप प्रधान के चुनाव संपन्न हुए तो गांव के नव निर्वाचित उप प्रधान चंद्र सिंह ने गांव के विद्यालय में स्कूल के गुरू जी और कुछ व्यक्तियों के साथ विद्यालय के भीतर ही ‘रंगारम कार्यक्रमÓ रखा। विद्यालय में जाम चल ही रहे थे कि तभी गांव का एक व्यक्ति आ धमका और उसने रंग में भंग डालकर विद्यालय में शराब पीते हुए पूरे जश्न का वीडियो बना डाला।
आज सुबह से ही यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि विद्यालय में छात्रों के शोर की आवाज तो नहीं सुनाई दे रही है, मगर यह तो सच है कि पहाड़ों में विद्यालय और सार्वजनिक भवनों पर शराब पीना आम बात सी हो गयी है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts