हादसा : गहरी खाई में गिरी कैंचीधाम से लौट रही स्कॉर्पियो । एक युवक की मौत; चार घायल

नैनीताल, 3 अक्टूबर। ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट-भवाली मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूमियाधार क्षेत्र में एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत होने की सूचना है, जबकि चार युवक घायल बताए […]

नैनीताल, 3 अक्टूबर। ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट-भवाली मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूमियाधार क्षेत्र में एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत होने की सूचना है, जबकि चार युवक घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कार संख्या HR 36 AP 2156 में सवार युवक दिल्ली से कैंचीधाम दर्शन के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन कैंचीधाम से लौटकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्यूलिकोट से भवाली की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

खाई में फंसा रह गया एक युवक

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ और ज्यूलिकोट पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। विषम परिस्थितियों और अंधेरा होने के बावजूद स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू अभियान में मदद की।

रेस्क्यू टीम ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, दो लोगों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक काफी देर तक गाड़ी में ही फंसा रहा। उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल युवकों को उपचार के लिए भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Also Read This

ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी । इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक...

हादसा : सड़क पर पलटा अनियंत्रित मैक्स वाहन, महिला की मौत

विकासनगर, 3 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी जुड्डो से करीब 400 मीटर पहले शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts