एचपी मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने एन के कपिल के नेतृत्व में सीएम से की मुलाकात,कारखाने बंदी के सम्बंध में सौंपा ज्ञापन ।

आज एचपी मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्री एन के कपिल जी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी से देहरादून में उनके आवास पर मुलाकात की एवं एक ज्ञापन कारखाने बंदी के सम्बंध में सौंपा और अपनी समस्या के निस्तारण की मांग की। मुख्यमंत्री जी द्वारा मामले को तुरंत संज्ञान […]

आज एचपी मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्री एन के कपिल जी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी से देहरादून में उनके आवास पर मुलाकात की एवं एक ज्ञापन कारखाने बंदी के सम्बंध में सौंपा और अपनी समस्या के निस्तारण की मांग की।

मुख्यमंत्री जी द्वारा मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए संयुक्त सचिव श्री संजय सिंह टोलिया जी को तुरंत मामले के समाधान के लिए कहा गया।

संयुक्त सचिव द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखकर  कम्पनी उत्तराखंड में चलाने तथा जल्द से जल्द मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रबंधन से वार्ता कर यहाँ कार्य करने में आ रही परेशानी की जानकारी ली तथा उद्योग चलाने में हो रही समस्या को दूर कर कर्मचारियों के हित में फैसला लेने का  आश्वाशन प्रदान किया गया।

साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने यह भी  आश्वाशन प्रदान किया कि वह अपने कार्यकाल में सिडकुल से किसी भी कंपनी को पलायन नहीं करने देंगें। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया।प्रतिनिधि मंडल में विनीत कुमार कपिल, भवान सिंह , विनोद सुयाल, प्रताप सिंह  एवं नन्द किशोर कपिल जी उपस्थित थे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts