एसडीएम और पटवारी पुलिस पर प्रवासियों ने किया पथराव।मुकदमा

बड़ी खबर: उप जिलाधिकारी व राजस्व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज लॉकडाउन व होम क्वारन्टाइन का पालन कराना पड़ा भारी,ग्रामीणों ने किया पथराव अनुज नेगी पौड़ी। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है,लॉकडाउन व होम क्वारन्टाइन का पालन करने के […]

बड़ी खबर: उप जिलाधिकारी व राजस्व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

लॉकडाउन व होम क्वारन्टाइन का पालन कराना पड़ा भारी,ग्रामीणों ने किया पथराव

अनुज नेगी
पौड़ी। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है,लॉकडाउन व
होम क्वारन्टाइन का पालन करने के लिए जिला प्रशासन सख्ती से पालन करा रही है।
जनपद पौड़ी के थैलीसैण तहसील के अंतर्गत उपजिलाधिकारी व राजस्व पुलिस लॉकडाउन व होम क्वारन्टाइन का सख्ती से पालन करना भारी पड़ गया,होम क्वारन्टाइन के बाहर लोगो ने उपजिलाधिकारी व राजस्व पुलिस पर पथराव व गाली गलौज कर दिया।
दरअसल उपजिलाधिकारी थैलीसैण रविन्द्र बिष्ट को शिकायत मिली थी कि ग्राम कपरोली में लोग लॉकडाउन व होम क्वारन्टाइन का सख्ती से पालन नही कर रहे है। शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी व राजस्य पुलिस ग्राम कपरोली में गए जहां होम क्वारन्टाइन के बाहर लोगो ने उन पर पथराव व गालीगलौज करने लगे।
वही थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत होम क्वारन्टाइन का पालन ना करने व उपजिलाधिकारी थलीसैंण के साथ अपशब्दों का प्रयोग करनें, क्वारन्टाइन सेन्टर के बाहर राजस्व पुलिस टीम पर पथराव व गाली ग्लौज करने के सम्बन्ध में चार व्यक्तियों के विरूद्ध 10/2020, धारा- 353/188 भादवि एवं 51 (बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

*अभियुक्तों का नाम पताः-*
1. रोशन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम कपरोली थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढवाल।
2. नन्दन सिंह पुत्र रेवत सिंह निवासी ग्राम कपरोली थाना थलीसैंण जनपद पौड़ी गढवाल।
3. राकेश पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कपरोली थाना थलीसैंण जनपद पौड़ी गढवाल।
4. सुरेन्द्र सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी ग्राम कपरोली थाना थलीसैंण जनपद पौड़ी गढवाल।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts