थराली में शुरू हुआ कोरोना टीका करण का दूसरा चरण,टीका करण का दुष्प्रभाव नही

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला    थरालीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में शुरू हुआ कोरोना टीका करण 1 मार्च से कोरोना वैक्सिनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है| वहीं थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को दूसरे चरण के टीका करण की शुरूआत  हो गयी है।  दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर की उम्र के […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला   
थरालीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में शुरू हुआ कोरोना टीका करण 1 मार्च से कोरोना वैक्सिनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है| वहीं थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को दूसरे चरण के टीका करण की शुरूआत  हो गयी है।

 दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर की उम्र के बुजुर्गों और 45 से 59 वर्ष के ऐसे व्यक्ति जो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित गंभीर बीमारियों से ग्रसित हों ,उन्हें भी  कोरोना का टीका लगाया जा रहा है|  शुक्रवार को भी काफी तादाद में बुजुर्गों ने दूर दराज गांवो से आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कोरोना का टीका लगवाया | कोरोना वैक्सिनेशन की पहली खुराक के बाद 28 दिनों के अंतराल पर कोरोना का दूसरा टीका लगवाया जाएगा | 

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के चिकित्सा प्रभारी डॉ नवनीत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्वास्थ्य विभाग से मिले निर्देशो के अनुसार अब थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार और मंगलवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा|  जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम में प्रत्येक शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा | डॉ नवनीत ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक किसी भी व्यक्ति पर टीका करण का कोई भी दुष्प्रभाव देखने को नही मिला है| 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts