दोयम दर्जे के व्यवहार और खटारा गाड़ियों से खफा पीसीएस अधिकारी,फोड़ा लेटर बम

पीसीएस एसोसिएशन अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक को एक कड़ा पत्र लिखकर पीसीएस संवर्ग के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाया | पत्र में कहा गया कि , निजी नापसंदगी राजशाही में संभव है,लोकशाही में नहीं | राजधर्म का पालन करते हुए प्रजा हित को ही राजा का हित मानने को कहा […]

पीसीएस एसोसिएशन अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक को एक कड़ा पत्र लिखकर पीसीएस संवर्ग के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाया |
पत्र में कहा गया कि , निजी नापसंदगी राजशाही में संभव है,लोकशाही में नहीं | राजधर्म का पालन करते हुए प्रजा हित को ही राजा का हित मानने को कहा | 

एक तरह एसोसिएशन ने चुनिंदा हाई प्रोफाइल ऑफिस में पसंद-नापसंद पर सवाल उठाए तो साथ ही पीसीएस को खटारा गाड़ी देने पर भी नाराजगी जाहिर की | 

रयाल ने कहा कि,6600 से लेकर 8900 ग्रेड पे के पद खाली होने के बाद भी योग्य अफसरों को आईएएस में इंडक्शन नहीं किया जा रहा है | न ही देय वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है | इससे साफ छवि वाले अधिकारियों का मनोबल गिर जाता है | 

पीसीएस की नियमित भर्ती नहीं किये जाने पर भी एसोसिएशन ने चिंता जताई | आईएएस के 20 पद 2013 से अब तक खाली ही चल रहे है | 

रयाल ने 2007 के बाद भर्ती अधिकारियों की  ज्येष्ठता सूची तत्काल जारी करने के साथ देय तिथि से ही सभी लाभ देने की भी मांग उठाई है |  

पत्र में पीसीएस संवर्ग के पदों पर दूसरे संवर्ग के अधिकारियों की नियुक्ति पर ऐतराज जताते हुए ऐसे अफसरों को तुरंत मूल विभाग भेजने की मांग की | 

पीसीएस एसोसिएशन ने इसे दोयम दर्जे की तैनाती बताते हुए,इसे जनहित की उपेक्षा तथा पदों की गरिमा को तार तार करने वाला बताया |

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts