एक्सक्लूसिव: सी वोटर सर्वे में त्रिवेंद्र रावत सबसे अलोकप्रिय सीएम में 23 में से 22वें पायदान पर

देहरादून। देश की नामचीन कंपनी सी वोटर द्वारा किए गए सर्वे में त्रिवेंद्र रावत आखिरी पायदान पर हैं। वह लीस्ट पोपुलर मुख्यमंत्रियों में शामिल होकर 22वें पायदान पर खड़े हैं।
सी वाटर द्वारा किए गए सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री २२वें नंबर पर आए हैं। करीब 22 फीसदी लोगों ने उनके कामकाज से काफी हद तक संतुष्टि जताई है। 36 प्रतिशत लोगों ने उन्हें लेकर कुछ हद तक संतुष्टि जताई है, जबकि सर्वाधिक 41 प्रतिशत लोग उनसे संतुष्ट नहीं हैं।
इस लिस्ट में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रथम पायदान पर आए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे और तीसरे नंबर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजायन आए हैं। इसी प्रकार 21वें स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री आए हैं, जबकि उत्तराखंड इस सर्वे में 22वें स्थान पर है। इस सर्वे में 23 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया था। सिर्फ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ही उनसे पीछे हैं।


हालांकि सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं आने के कारण इस पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। यशवंत देशमुख ने जब इस सर्वे को लेकर ट्वीट किया तो सैकड़ों लोगों ने इस पर रीट्वीट किया। कुछ लोगों का कहना है कि यूपी के सीएम वर्तमान में देशभर में सबसे अच्छा काम कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने सी वोटर सर्वे द्वारा पूर्व में लोकसभा इलेक्शन को लेकर किए गए एक्जिट पोल के गलत साबित होने का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्रियों वाले सर्वे पर भी सवाल खड़े किए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts