भीमताल में झील किनारे मृत कबूतर मिलने से मची सनसनी

भीमताल में झील किनारे मृत कबूतर मिलने से मची सनसनी

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के भीमताल में झील किनारे मरे हुए कबूतर मिलने से सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। भीमताल में आज कुछ कबूतरों के मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। बर्ड फ्लू की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। कबूतर झील किनारे और झील में पड़े हुए दिखे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, भीमताल स्थित टापू और डांट क्षेत्र में मरे हुए कबूतर दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए आशंका जताई गई कि, इन पक्षियों की मौत कहीं फ्लू से तो नहीं हुई है ? वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, लेकिन लोगों ने एहतियात बरतते हुए इन पक्षियों से दूरी बनाए रखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, वन विभाग की टीम की जांच के बाद ही बर्ड फ्लू के बारे में पता चल सकेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts