सनसनी: पौड़ी जनपद में मिले लड़की व लड़के के नर कंकाल

रिपोर्ट-अरुण पंत उत्तराखंडी  पौड़ी।  पैठाणी थाना क्षेत्र के तरपालीसैंण में युवक व युवती का नर कंकाल मिला है। युवक व युवती दो माह पूर्व घर से लापता हो गए थे। हालांकि इस संबंध में स्वजनों ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। स्वजनों ने कपड़ों व जूतों से युवक-युवती की पहचान की है। एसएसपी पौड़ी […]

रिपोर्ट-अरुण पंत उत्तराखंडी 

पौड़ी। 

पैठाणी थाना क्षेत्र के तरपालीसैंण में युवक व युवती का नर कंकाल मिला है। युवक व युवती दो माह पूर्व घर से लापता हो गए थे। हालांकि इस संबंध में स्वजनों ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। स्वजनों ने कपड़ों व जूतों से युवक-युवती की पहचान की है। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने बताया कि, कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि, थाना क्षेत्र पैठाणी के तरपालीसैंण में गांव से करीब ढाई किमी दूर जंगल की एक गुफा में दो नर कंकाल मिले। जिनकी पहचान दो माह पूर्व लापता हुए सुनील पुत्र सोबत सिंह निवासी तरपालीसैंण व लक्ष्मी पुत्री गुलाब सिंह निवासी छत्तर के रूप में हुई है। 

स्वजनों ने कपड़ों व जूते चप्पल से इनकी पहचान की है। उन्होंने बताया कि, स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील व लक्ष्मी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 28 जनवरी को सुनील के स्वजन रिश्ते के लिए लक्ष्मी के घर गए थे। लेकिन लक्ष्मी के घर वालों ने रिश्ते से इंकार कर दिया था|  उन्होंने बताया कि, इसी दिन शाम को दोनों घर से लापता हो गए थे। 

बीते सोमवार को डूंगरी मल्ली गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर पानी लेने के लिए स्रोत जा रहा था। जहां उसे एक कंकाल दिखा। जिसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी। जंगल में कंकाल मिलने की सूचना पर दो माह से लापता चल रहे सुनील के पिता सोबत सिंह भी उक्त स्थान पर पहुंचे। 

सोबत सिंह ने कपडों से सुनील की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। गुफा में जिस स्थान पर नर कंकाल मिला था उससे करीब 100 मीटर दूरी पर दूसरे कंकाल की खोपड़ी वाला हिस्सा मिला है। कंकालों को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। स्वजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मौत के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts