एक्शन : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेशों पर देहरादून-ऋषिकेश में फिर कई अवैध भवन सील 

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने ऋषिकेश और देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र के बन रहा भवन सील एमडीडीए की टीम […]

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने ऋषिकेश और देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की।

ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र के बन रहा भवन सील

एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले ऋषिकेश के निर्मल ब्लॉक-बी, द गंगाज के निकट बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे एक बड़े निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्माण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्राधिकरण ने संबंधित भवन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण नियमों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

देहरादून के कई इलाकों में चला निरीक्षण अभियान

ऋषिकेश में कार्रवाई के बाद एमडीडीए की टीम ने राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी मालसी और आसपास के क्षेत्रों में निर्माणाधीन भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वीकृत मानचित्रों और मौके पर हो रहे निर्माण कार्य का मिलान किया। कई स्थानों पर निर्माणकर्ताओं से आवश्यक दस्तावेज और स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने को कहा गया।

एमडीडीए को निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य भी मिले। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

अवैध निर्माण पर जारी रहेगा अभियान

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने और नियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। आम लोगों से भी अपील की गई है कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें, ताकि बाद में कार्रवाई का सामना न करना पड़े। बिना अनुमति या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts